बधाई हो, सोनम जी!
सोनम कपूर जी को अभी से बधाइयां मिलने लगी हैं। पता चला है कि जल्दी ही उनकी सगाई होने वाली है। वह अपना जीवन साथी आनंद आहूजा को बना रही हैं।
सोनम कपूर को हाल ही में फिल्म ‘नीरजा’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। ‘नीरजा’ में ‘वास्तविक जीवन की शख्सियत को पर्दे पर उतारने’ के लिए सोनम कपूर को विशेष उल्लेख (स्पेशल मेंशन) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
सोनम जब अवॉर्ड लेने पहुंची तो वहां उनके साथ कथित ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा भी मौजूद थे। हाल ही में दोनों को कई बार एकसाथ कैमरे में कैद किया गया आनंद सोनम के फैमिली मेंबर्स के साथ भी कई बार नजर आ चुके हैं।
अब सोनम-आनंद को लेकर एक बड़ी खबर छपी है। खबर के मुताबिक जल्द ही दोनों के सगाई का ऐलान हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो खुशी की बात है। हालांकि सोनम और आनंद में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया है लेकिन दोनों की साथ की तस्वीरें बहुत कुछ बयां करती हैं। खबर सच हो जाए तो हमारी तरफ से भी बधाई।