सहारनपुर उद्योग व्यापार का प्रतिनिधि मंडल नवनियुक्त सहायक पुलिस अधीक्षक से मिला
सहारनपुर (पंकज गुप्ता)। आज सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का एक प्रतिनिधि दल महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा महामंत्री सुरेंद्र मोहन चावला के नेतृत्व में नवनियुक्त सहायक पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार दास से भेंट कर नगर में बढ़ते अतिक्रमण व कानून व्यवस्था से जुड़ी कई प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की इस अवसर पर व्यापार मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं नेहरू मार्किट, शहीद गंज, नखासा बाजार, चौकी सराय, किशनपुरा, कक्कड़ गंज रायवाला, अनाज मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, हिरण मरान, सदर बाजार आदि क्षेत्र से प्रमुख पदाधिकारी ने अपने बाजारों से जुड़ी कई अहम समस्याएं भी रखी।