नाहन की आक्रोश रैली में पांवटा युवा मोर्चा के 300 कार्यकर्ता होंगे शामिल
पांवटा साहिब। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल पाँवटा साहिब की बैठक ग्राम केंद्र हरिपुर टोहाना में अध्यक्ष पवन चौधरी की अध्यक्षता में हुई।बैठक में जिलाध्यक्ष सुखराम चौधरी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप राणा विशेष रूप से मौजूद रहे।बैठक में 9 अगस्त को नाहन में होने वाली आक्रोश रैली को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। आक्रोश रैली के लिए पौंटा विस से आठ जोन बनाये गए है प्रत्येक बूथ से 5-5 युवा मोर्चा के सदस्य रैली में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। पाँवटा मण्डल से 300 से ज्यादा युवा रैली में जाएगा! जिला की तरफ से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चरणजीत चौधरी को विस प्रभारी व मंडल अध्यक्ष पवन चौधरी को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।सभी आठ जोनो के प्रभारी नियुक्त कर दिये गए है।यह जानकारी सोशल मीडिया प्रभारी हिमांक गर्ग ने दी।बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चरणजीत सिंह चौधरी,जिला महामन्त्री अनिल चौधरी,जिला आईटी सैल संयोजक रोहित चौधरी,जिला सचिव कुलदीप सैनीमंडल महामंत्री सुशील तोमर,अविनाश सैणी,मंडल उपाध्यक्ष राहुल चौधरी,मो.सुल्तान,रजनीकान्त शर्मा मंडल सचिव सन्दीप तोमर,राजीव शर्मा,राजीव चौधरी,आरिफ अली,गुरचरण चौधरी,परमजीत सिंह,कोषाध्यक्ष अंकुश चौधरी, सुल्तान चौधरी,विजय चौधरी,गुरमीत सिंह मनी, नरेंद्र सिंह, बलविन्द्रर कौर, कश्मीर सिंह, जीवन सिंह सुरजीत सिंह, कुलदीप चौधरी आदि उपस्थित रहें!!